Samvida Bharti UP: 10वीं पास के लिए सीधी भर्ती! बिना परीक्षा मिलेगा सरकारी दफ्तर में काम, ₹22,901 सैलरी – जल्दी करें आवेदन

Samvida Bharti UP: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश भू संपदा अपीलीय अधिकरण में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS Recruitment) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे मेरिट (Direct Merit) के आधार पर किया जाएगा।

यह वैकेंसी सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से निकाली गई है, जहां 10वीं पास उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त में आवेदन (Online Form) कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग ₹22,901 प्रतिमाह (Salary) दिया जाएगा।

इस भर्ती को थर्ड पार्टी के माध्यम से SAI INFO TECH द्वारा संचालित किया जा रहा है। पदों की संख्या कम है, इसलिए आवेदन करने में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है।

भर्ती की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
पद नामMulti Tasking Staff (MTS)
विभागउत्तर प्रदेश भू संपदा अपीलीय अधिकरण
कुल पद6
आवेदन माध्यमसेवायोजन पोर्टल
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
योग्यता10वीं पास
आयु सीमा न्यूनतम18 वर्ष
आयु सीमा अधिकतम60 वर्ष
अनुभवआवश्यक नहीं
चयन प्रक्रियासीधी मेरिट
मासिक वेतन₹22,901
कार्य स्थललखनऊ
वैकेंसी पोस्ट तिथि02 फरवरी 2026
अंतिम तिथि18 फरवरी 2026
दस्तावेज2 सेट फोटो कॉपी + ओरिजिनल

योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए किसी विशेष विषय या अनुभव की आवश्यकता नहीं है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (SSC / High School) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आधारित कठिन प्रक्रिया नहीं रखी गई है। विभाग अभ्यर्थियों का चयन सीधे शैक्षणिक अंकों की मेरिट लिस्ट से करेगा। यानी अच्छे नंबर वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

आयु सीमा और नौकरी स्थान

उम्मीदवार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लखनऊ में की जाएगी। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें और संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर आवेदन भरें। आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

ध्यान रखें – अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 है। अंतिम समय पर वेबसाइट स्लो होने की समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा।

कम पद, बिना परीक्षा और अच्छी सैलरी वाली यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। सरकारी दफ्तर में काम करने का सपना देखने वालों को इसे बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

Apply Online

Leave a Comment